19 करोड़ श्रमिकों के बैंक खातों में आज़ आएंगे ₹1000 रुपये, ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड करने वालों को ही मिलेगी धनराशि
उत्तर प्रदेश सरकार आम लोगों के खाते में ₹1000 भेजेगी, जिन्होंने ई-श्रम पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।

500 रुपये के हिसाब में 2 महीनें में 1000 रुपये।
उत्तर प्रदेश, Digital Desk: ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करने वाले श्रमिकों की संख्या लगभग 19 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। ऐसे में अब देश भर में कुल 18.55 करोड़ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के पास अभी श्रमिक कार्ड है, जिसके जरिए अब उन्हें ₹1000 मिलेंगे। श्रमिक कार्ड बनवाने वालों में उत्तर प्रदेश के लोगों की सबसे अधिक संख्या है, यहां पर सोमवार सुबह तक रजिस्टर्ड कराने वाले श्रमिकों की संख्या 16 करोड़ 70 लाख 29 हजार 482 पहुंच चुकी है।
सार:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लगभग एक करोड़ श्रमिकों के बैंक खाते में 1000 रुपया भेजेंगे। इसमें ₹500 प्रति महीने के हिसाब से 2 महीने का ₹1000 भत्ता श्रमिकों को दिया जाएगा। इस तरह सरकार सोमवार को कामगारों और निर्माण श्रमिकों को कुल 1500 करोड़ों रुपए प्रदान करेगी।
आ गई बाढ़:
ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की बाढ़ आ गई है, योगी सरकार ₹500 के हिसाब से अब दो महीने का ₹1000 आश्रम को खोल देगी। रजिस्ट्रेशन के मामले में अगर उत्तर प्रदेश जिले की बात करें तो पोर्टल पर प्रयागराज से लगभग 18 लाख़ लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। वही जौनपुर में 17 लाख़ लोगों ने और सीतापुर में भी उतने ही लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं कुशीनगर इस लिस्ट से बाहर है और गोरखपुर 6th नंबर पर है, जो पहले प्रथम 3 पायदान पर हुआ करते थे।