UP CRIME ALERT: गर्लफ्रेंड के साथ ऑफिस में अश्लील हरकतें करता था युवक, महिलाओं ने पकड़ा तो जमकर पीटा

महिला कर्मचारियों ने युवक पर आरोप लगाया कि, वह महिलाओं से अश्लील हरकत करता था और अब इसकी हिम्मत इतनी बढ़ गई कि, वह कार्यालय तक पहुंच आया, जानिए पूरी कहानी विस्तार में।

 
IMAGE: ESAKAL
युवक को पीटा और उसके कपड़े फाड़ दी।

लखनऊ, Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ(Lucknow)में एक निजी संस्था में काम करने वाली प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत करते हुए, एक लड़का पकड़ा गया। जब महिलाओं ने इस युवक को पकड़ा तो उसे जमकर पीटा और फिर उसके कपड़े फाड़ दिए। वही अर्धनग्न अवस्था में ऑफिस से वह बाहर भागा, तो दौड़ा-दौड़ाकर उसकी पिटाई शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ऑफिस में गया था और वहां जाकर उसमें अश्लील हरकत करना(Man gets caught with women in objectional state) शुरू कर दिया। लेकिन जब कार्यालय पर अन्य लोग पहुंचे तो उन्होंने आरोपी को इस तरह से हरकत करते हुए देखा तो फिर कर्मचारियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विस्तार:

जानकारी के मुताबिक मारपीट करने वालों में संस्था के निदेशक और अन्य महिला कर्मचारी शामिल तीन कर्मचारियों ने आरोप(Women beat man in shameless condition) लगाया कि युवक का जब उन्होंने विरोध किया, तो उसने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया। वहीं पुलिस ने संस्था के कर्मचारियों पर फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि, आरोप कार्यालय में आकर महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकतें करता था और उसका विरोध किया गया तो उसने धमकी देना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो भी कई जगह पर वायरल कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बारातियों से भरी बस और ट्रक में हुई टक्कर, तीन लोगों की मौत कई लोग गंभीर रूप से घायल

खबर अनुसार युवक रहीम एक ठेला लगाता है और अपनी परिचित महिला से मिलने के लिए उसके कार्यालय में अक्सर जाया करता था। एक दिन जब उसने महिला को देखा तो उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। तभी वहां अन्य कर्मचारी पहुंच गए और उन्होंने रहीम का विरोध करना शुरू कर दिया, इस पर महिला कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी, तो जाकर वहां से रहीम को भागना पड़ गया। पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया था, फिलहाल उन्हें रिहा कर दिया है।