UP Elections 2022: ठंड में अब सियासी खेल का तापमान हुआ गर्म, कांग्रेस ने मिस बिकिनी विजेता को दिया हस्तिनापुर सीट का टिकट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव(UP Elections 2022) सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री(Bollywood Actress) को टिकट दिया गया है। ऐसे में अब राजनीति में ग्लैमर का तड़का लग चुका है।

हस्तिनापुर सीट से Archana Gautam
उत्तर प्रदेश, Digital Desk: कांग्रेस पार्टी में मेरठ(Meerut) से हस्तिनापुर सीट(Hastinapur) से बॉलीवुड अभिनेत्री अर्चना गौतम(Archana Gautam) को टिकट देकर एक बार फिर से राजनीति में ग्लैमर का तड़का लगा लिया है। इससे पहले भी मेरठ की हस्तिनापुर सीट से उन्होंने सुप्रसिद्ध अभिनेत्री नगमा को चुनाव में उतारा था। लेकिन इस बार उन्होंने इस बार अर्चना को टिकट देकर फिर से हलचल मचा दी है।
Archana Gautam:
26 साल की अर्चना गौतम पिछले 5 सालों से बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं, सबसे पहले उन्होंने ग्रेट फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में काम किया। इसके बाद उन्होंने हसीना पारकर और अन्य फिल्मों में अपने अभिनय से सुर्खियां बटोरी थी, इसके अलावा उन्होंने दक्षिण सिनेमा में भी काम किया है।
मेरठ से हस्तिनापुर विधानसभा(Hastinapur) क्षेत्र में पैदा हुए अर्चना गौतम ने मेरठ में अपनी शिक्षा पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर शुरू किया। वर्ष 2014 में मिस उत्तर प्रदेश का खिताब जीता था और 2018 में दोनों ने मिस बिकिनी इंडिया प्रतियोगिता को भी जीत लिया था।
Hastinapur Vidhansabha Seat:
अर्चना गौतम को जिस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाया है वह मेरठ हस्तिनापुर सीट है। हस्तिनापुर सीट का अपना अलग इतिहास रहा है। यहां के बारे में यह कहा जाता है कि, इस सीट से जो चुनाव जीत जाता है। उसके पार्टी की सरकार प्रदेश में बन जाती है। इसलिए राजनीतिक दिग्गजों का खास लगाव हस्तिनापुर सीट से हमेशा ही रहा है। महाभारत काल से भी हस्तिनापुर का एक खास महत्व रहा है। इसलिए यह विधानसभा सीट काफी महत्वपूर्ण है।
वैसे देखा जाए तो विकास के नाम पर हस्तिनापुर में आज तक कोई खास काम नहीं हुआ है। लेकिन अर्चना गौतम का कहना है कि, हस्तिनापुर को भी पर्यटन के क्षेत्र में एक खास जगह मिल सकती है।