नेत्री VS अभिनेत्री: इस बार चुनाव में मिलेगी Priyanka Gandhi को इस Bhojpuri Actress से टक्कर, बोलीं BJP और SP से है ऑफर

उत्तर प्रदेश में चुनाव का माहौल अब अपनी तेज़ी पकड़ रहा है। ऐसे में हमें लग रहा था कि, प्रियंका गांधी और योगी आदित्यनाथ के बीच कांटे की टक्कर होगी। लेकिन अब भोजपुरी अभिनेत्री रचना सिंह यदुवंशी ने ऐलान किया कि वह प्रियंका गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधानसभा में चुनाव लड़ेंगी।

 
SELF

भोजपुरी अभिनेत्री Rachna Singh Yaduvanshi ने किया Priyanka Gandhi Vadra के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आयोजित होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा प्रदेश माना जाता है एवं राजनीतिक मूल्यों के अनुसार इस प्रदेश में जो पार्टी अपनी सरकार बना लेती है, उस पार्टी का वर्चस्व और बढ़ जाता है। इस वक्त उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है एवं राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ अगले साल भी चुनाव जीत सकते हैं। लेकिन कई लोगों का मानना है कि इस बार उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा से कांटे की टक्कर मिलेगी। परंतु अब प्रियंका गांधी के ख़िलाफ़ भोजपुरी अभिनेत्री रचना सिंह यदुवंशी ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

कौन हैं रचना सिंह यदुवंशी?

रचना सिंह यदुवंशी मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी है। वह मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर फेम 2018 रह चुकी है। साथ ही साथ वह मिस काशी और 2018 में मिस यूपी भी बनाई जा चुकी हैं। रचना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल "तितलियां" में बतौर मुख्य किरदार के तौर पर की थी। तत्काल में वह बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

रचना सिंह गाजीपुर जिले की रहने वाली हैं, उनके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर नियुक्त हैं। रचना ने काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। रचना ने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ "महाकाल की दीवानी" में काम किया है।

प्रियंका गांधी VS रचना सिंह यदुवंशी-

रचना सिंह ने ऐलान करते हुए यह कहा कि वह प्रियंका गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधानसभा में चुनाव लड़ेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि वे चुनाव लड़ेंगी और इस चुनाव में प्रियंका गांधी को हराकर भी दिखाएंगी। ऐसे में राजनीति में इंटरेस्ट लेने वाले लोगों का और राजनीति में कम इंटरेस्ट लेने वाले लोगों का, दोनों का ही इंटरेस्ट बढ़ता जा रहा है।

रचना सिंह यदुवंशी ने बताया कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी से टिकट का ऑफर भी मिल रहा है। ऐसे में रचना सिंह यदुवंशी ने घोषणा करके ढेर सारी सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन क्या आपको लगता है कि वह चुनाव में प्रियंका गांधी को हरा पाएंगी।

राजनीतिक दृष्टिकोण:

राजनीतिक नजरिया से देखा जाए तो प्रियंका गांधी का वर्चस्व रचना सिंह से ज्यादा है। प्रियंका गांधी राजनीति में काफी सालों से सक्रिय है एवं र रचना सिंह को अगर टिकट मिला तो वह पहली बार चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गांधी राजनीतिक नजरिए से रचना सिंह पर जरूर हावी पड़ेंगी। लेकिन यह राजनीति है, इसमें कुछ भी हो सकता है। फिलहाल रचना सिंह को कौन सी पार्टी से चुनाव लड़ने का टिकट मिलता है, यह भी देखना दिलचस्प होगा।


वैसे प्रियंका गांधी के चुनावी कैंपेन से यह साफ नजर आ रहा है कि वह उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर हैं एवं मुख्यमंत्री पद पर खुद को देखना चाहती हैं। इसीलिए चुनाव के 5-6 महीने पहले से ही, उन्होंने अपना चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया था।