Aligarh Viral News: सौतेली माँ ने दिखाया सौतेलापन, मुँह में कपड़ा ठूसकर करती थी बेरहमी से पिटाई, इस बार प्रेस से मुँह जलाया
अलीगढ़ में एक बच्चे ने खाना मांगा, तो उस मासूम बच्चे को सौतेली मां ने प्रेस से उसका मुँह ही जला दिया।

अलीगढ़, Digital Desk: अलीगढ़ (Aligarh News) में एक महिला ने माँ जैसे शब्द को अपनी काली करतूत और शर्मनाक हरकत से कलंकित कर दिया है। खाना मांगने पर सौतेली मां ने सात साल के बच्चे के चेहरे और कमर पर गर्म प्रेस रख दिया, जिससे वह बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। पड़ोसी और रिश्तेदारों की मदद से बच्चे को "पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय" ले जाया गया है, जहां उसका उपचार करके उसे छुट्टी दे दी गई है।
विस्तार:
थाना क्वार्सी में सौतेली मां (ALIGARH) के खिलाफ शिकायत की गई है। क्वार्सी थाना क्षेत्र के रजा नगर में किराये के मकान में पीड़ित अरीब के पिता जाहिद रहते हैं। बुलंदशहर के छतारी के मूल निवासी जाहिद की पत्नी की चार साल पहले मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उसे दोनों से दो बच्चे अरीब व उज्मा हैं। बच्चों की परवरिश के चलते जाहिद ने गाजियाबाद की महिला तबस्सुम से निकाह किया था। इसके बाद तबस्सुम व जाहिद को एक और बेटी हुई। तबस्सुम का रवैया जाहिद की पहली पत्नी के बच्चों के साथ ठीक (Step mom burn his son's face with iron in Aligarh) नहीं था। इतना ही नहीं वह बेटी उज्मा को भी वह मारती-पीटती थी।
यह देख-सुनकर उज्मा को उसकी बुआ (Step mom's cruelty on step son) अपने साथ घर ले आई, जो इसी मोहल्ले में रहती हैं। मगर अरीब अपनी सौतेली मां के साथ रहता था। उसे आए दिन उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे मरती थी। खाना मांगने पर उसे गर्म पानी से जला देती थी। मंगलवार को अरीब ने अपनी सौतेली मां से खाना मांगा, तो उसने उसे पीट दिया। भूख लगने पर वह अपनी बुआ के यहां चला गया। जब वह खाना खाकर लौटा, तो गुस्से से भरी सौतेली मां ने उसके चेहरे और पीठ पर गर्म प्रेस रख दिया।
जलन से कराह रहे बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके रिश्तेदार पहुंच गए। अरीब के पिता जाहिद ने दूसरी पत्नी तबस्सुम के खिलाफ तहरीर दी है। थाना क्वार्सी के इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है और जांच की जा रही है।