Lucknow Viral News: राजधानी में नशे की गोली खिलाकर लड़कियों से ज़बरदस्ती कराई जाती थी मसाज और देह व्यापार, पुलिस ने किया मामला का भंडाफोड़
लड़कियों ने आरोप लगाया कि पार्लर और घर में उसके साथ और भी लड़कियां की और सभी को नशे की गोली खिलाई जाती थी। इसके बाद संचालक उनसे पार्लर में देह व्यापार कराता था, कभी-कभी तो उन्हें बाजार में भेज देता था।

लखनऊ, Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में गोमती नगर एक मसाज पार्लर के नाम पर देश भर का रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। जानकारी के मुताबिक गिरोह लड़कियों को बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति करवाता था और उनके चंगुल से निकलने के बाद एक युवती ने पुलिस ने इस बात की शिकायत कर दी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को मसाज पार्लर पर छापा मारा और युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 8 लड़कियों को यहां से बरामद की गई है और पूछताछ करने के माता-पिता को भी सूचना दी गई।
विस्तार:
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक लड़कियों को नौकरी (Lucknow Viral News) दिलाने के नाम पर यहां बुलाया जाता था और उन्होंने बंधक बनाकर उनसे देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस के मुताबिक यहां पर रहने वाली एक लड़की ने इनकी शिकायत की और बताया कि मसाज पार्लर में काम करती है और 6 महीने पहले उसे नौकरी देने के नाम पर यहां बुलाया गया था। लेकिन फिर यहां पर गंदे काम कराना शुरू कर दिया गया और उसे फंसा दिया गया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे यहां पर बंधक बना लिया गया। लड़की ने बताया कि उसे विराम खंड के एक मकान में रखा गया था और पुलिस से भी उसे कोई सहायता नहीं मिली। देह व्यापार करने के बाद संचालक उन्हें ज्यादा पैसे भी नहीं देता था।
यह भी पढ़े: Lucknow News: आधी रात को प्रेमिका से मिलने जा रहा प्रेमी कुएं में गिरा, बाद में पुलिस ने बचाया
नशे की गोली खिलाकर:
लड़की ने बताया की पार्लर और घर में उसके साथ और भी लड़कियां (LUCKNOW NEWS) थी। जिन्हें नशे की गोलियां खिलाई जाती थी, इसके बाद संचालक उन्हें पार्लर में देह व्यापार करवाता था, तो कभी बाहर भेज देता था।
अन्य प्रदेश से लडकिया:
पुलिस के मुताबिक मसाज पार्लर (Massage Parlour Viral News) का संचालक कई राज्यों से लड़कियों के संपर्क में था और उन्हें नौकरी के नाम पर यहां बुलाता था। पार्लर में छह युवकों के साथ 8 लड़कियां थी। उनसे युवकों में अनिल कुमार, उदय पटेल, पीके, छोटू, राजकुमार और रितिक शामिल हैं।