Kanpur Viral News: मासूम की दर्दनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरे में ठोक दी कील, देखकर दहल गया पुलिस का दिल
कानपुर जिले के सरसौल में 9 साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया गया। जिसके बाद ऐसी घटना हुई, जिसको सुनकर आपका कलेजा कांप उठेगा।

मौत के बाद खराब कर दी दोनों आंख।
कानपुर,Digital Desk: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) जिले के एक गांव में 9 साल के बच्चे की दर्दनाक हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद भी उसकी एक आंख निकाल दी गई और दूसरी आंख में कील धसा दी गयी। दरअसल, 9 साल का लड़का सोमवार से लापता था। लेकिन बाद में एक खेत में उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ मिला, जिसके बाद उसकी आंखों पर भी हत्यारों ने वार किया था। इतना ही नहीं उसका गला दबाकर मृत्यु करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटना पर तीन टीम लगा दी है। महेंद्र कुमार परिवार के साथ अपने बेटे के साथ रहता था, उसका 9 वर्षीय बेटा अखिलेश सोमवार से गायब था। लेकिन शाम को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विस्तार:
मंगलवार सुबह ग्रामीण(Kanpur News) पूर्व प्रधान रविंद्र मिश्रा को खेत में अखिलेश (2 man killed 9 year old boy in Kanpur) का शव पड़ा मिला। शव पर एक भी कपड़ा नहीं था, पुलिस ने शव को कब्जे में कर मर्चरी में भेज दिया है। 9 साल के बच्चे की हत्या करने से पहले आरोपियों ने उसे खूब तड़पाया, बच्चे के शरीर पर जो जख्म है वह बता रहे हैं कि, उसे जमकर पीटा गया और नोंचा भी गया है। साथ ही बच्चे को घसीटा भी गया, उसकी गर्दन पर जूतों के निशान मिले हैं। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर पैर रख उसे जमीन पर रगड़ा था। लोगों ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में भी हत्या किए जाने का शक बताया है।
पुलिस अफसरों के मुताबिक जिस तरह से बच्चों को मारा गया है। उससे ऐसा लगता है कि हत्यारा उससे बेहद नफरत करता था, लेकिन 9 साल के बच्चे से नफरत करने की आखिर वजह क्या हो सकती है। फिलहाल पुलिस इस मामले की तलाश कर रही है। 2 लोगों पर हत्या करने का शक जताया जा रहा है। क्योंकि घटनास्थल पर देसी शराब, दो गिलास, सिगरेट, माचिस बरामद हुई है। फॉरेंसिक टीम भी अब इस मामले की जांच में जुट गई है।
अज्ञात लोगों को खिलाफ़ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया गया है। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अपनी तरफ से अथक प्रयास में जुट गई है।