UP VIRAL NEWS: माँ के इलाज के दौरान युवक को हुआ नर्स से प्यार, शादी का दबाव बनाया फिर छेड़छाड़, चप्पल से हो गई पिटाई

नर्स घर जाती थी, तो आरोपी उसका पीछा करता था। इसकी जानकारी उसने अस्पताल के मालिक और मैनेजर को दी।

 
IMAGE: dna india
नर्स ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप।

 

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: यूपी (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) में शास्त्री नगर का एक युवक अपनी माँ का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था, लेकिन इस लड़के को अस्पताल की नर्स पसन्द आ गयी और प्यार हो गया, प्यार भी एकतरफा हुआ। लड़के पर प्यार का भूत इस तरह से सवार हुआ कि, उसने नर्स के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। छेड़छाड़ करने के बाद लड़का लगातार नर्स पर शादी का दबाव बनाने लगा, जिसके बाद नर्स और उसके अन्य स्टाफ ने मिलकर आरोपी लड़के की धुलाई कर डाली और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विस्तार:

जगदंबा अस्पताल (Meerut News) में काम करने वाली एक नर्स का कहना है कि, 6 महीने पहले एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी महिला मरीज (Molestation case in Meerut) का बेटा तीमारदार होने के चलते अस्पताल में ही उनके साथ रहता था।

नर्स (Nurse molested by man in Meerut) का कहना है कि, वो लड़का उसी समय से उसका पीछा करने लगा था।  इतना ही नहीं, हर दिन वो उसपर विवाह करने के लिए दबाव बनाने लगा। नर्स का यह आरोप है कि, पिछले कुछ दिनों से जब भी वह शाम के समय अस्पताल से अपने घर जाती थी तो आरोपी उसका पीछा करता था। इस बात की जानकारी उसने अस्पताल के मालिक और मैनेजर को दी और अपनी जान को खतरा बताया था। इसी के चलते पिछले कुछ दिनों से आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा था।

यह भी पढ़े: UP VIRAL NEWS: बीएचयू की छात्रा के साथ कैंपस में हुई छेड़खानी, आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस का हवलदार गिरफ्तार

नर्स ने की चप्पल से पिटाई:

गुरुवार की देर शाम को भी आरोपी ने के-ब्लॉक पर नर्स का रास्ता रोका और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इस दौरान अस्पताल के दो कर्मी भी आसपास ही मौजूद थे, वो दोनों कर्मी आरोपी युवक को पकड़ने में ही लगे हुए थे। दोनों कर्मियों ने आरोपी की इस हरकत के बाद धर दबोचा। जिसके बाद नर्स ने बीच रास्ते पर आरोपी को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया और इसी दौरान भीड़ उमड़ गई। इसके बाद अस्पताल के बाकी स्टाफ ने भी आरोपी को दबोच लिया।

उधर, कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को मेडिकल पुलिस के हवाले किया गया। एसपी सिटी विनीत ने बताया कि, मामले की जानकारी पर डायल 112 पहुंची थी और आरोपी को थाने ले जाया गया हैं फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई भी की जाएगी।