गाज़ियाबाद क्राइम: मां-बाप के सामने किया पत्नी का खून, टुकड़े करके शरीर को अलग-अलग जगह फेंका
24 वर्षीय महिला की शादी के 10 महीने बाद ही मृत्यु हो गई और उसकी मृत्यु उसके पति ने ही की और मौत के राज से इस तरह पर्दा उठा।

गाज़ियाबाद, Digital Desk: हम मॉडर्न जमाने में प्रवेश कर चुके हैं, लेकिन आज भी कुछ जगह ऐसी है, जहां पर दहेज हत्या के मामले सब कुछ होगा कर रख देते हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद(Ghaziabad News) में भी ऐसी खौफनाक घटना सुनने को मिली। जहां पर दहेज के खातिर एक नवविवाहित दुल्हन का कत्ल हो गया। कत्ल के बाद अपहरण का ड्रामा किया गया, पहले तो पुलिस भी उनके मामले में फंस गई। लेकिन बाद में जब पुलिस ने कत्ल के इस सच को सुलझाया तो मृतिका का पति(man kills his wife for dowry) ही खूनी निकला, जिसके साथ-साथ ससुर को भी अब सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।
विस्तार:
गाजियाबाद(Ghaziabad) के विजयनगर इलाके में महिला का खौफनाक तरीके से कत्ल किया गया। पति ने मां बाप के सामने ही उसके लाश के टुकड़े कर दिए और उन टुकड़ों को नदी और जंगल में जाकर फेंक दिया। इसके बाद शातिर पति ने ससुराल वालों से और पुलिस से बचने के लिए उसके अपहरण की झूठी कहानी बनाई।
24 वर्षीय रिया जैन(husband cuts wife into two pieces) की शादी 10 महीने पहले ही गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार निवासी आकाश त्यागी के साथ हुई थी। वह पेशे से इंजीनियर था, आकाश और रिया एक दूसरे से प्यार भी करते थे। इसी वजह से इन दोनों के परिवार वालों ने उनकी शादी करवा दी। लेकिन शादी के बाद आकाश और उसके घर वाले ने अपना असली रंग दिखाना शुरू किया और दहेज के खातिर रिया को परेशान करने लगे।
यह भी पढ़े: Uttar Pradesh Viral: देसी शराब पीने से महिला समेत चार लोगों की मौत, आधे दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत
नतीजा यह हुआ कि 10 महीने बाद ही लालची पति और ससुराल वालों ने रिया की गर्दन काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। लाश के दो टुकड़े करके महिला के शव को नहर में और धड़ को जंगल में फेंक आया। हत्या के बाद गुमराह करने की साजिश रची, जिसके बाद पुलिस ने जब मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की तो पता चला कि प्रिया का पति है उसका कातिल है। पुलिस के अनुसार उसके पति ने एक गजब का प्लान तैयार किया था। लेकिन सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की वजह से पति का भांडा फूट गया।