मध्यप्रदेश: शारीरिक संबंध बनाने पर पति का गुप्तांग पत्नी ने काटा, धारदार हथ्यार से किया था अपराध

एक मध्यप्रदेश की महिला ने अपने 26 वर्षीय युवक यानी पति का गुप्तांग काट दिया, वो भी धारदार हथ्यार से।

 
Image source : chennai meme

पुलिस ने किया गिरफ्तार।


 

Digital Desk: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक व्यक्ति किसी महिला से ज़बरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। यह व्यक्ति बल्कि उस महिला का पति था, जो उससे ज़बरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। ज़बरन यौन संबंध बनाने के प्रयास पर महिला ने अपने पति का गुप्तांग काटा। इस मामले से सब लोग सचेत हो गया है और पुलिस टीम ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

पूरी घटना:

दरअसल ये पूरी घटना मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ की है। इस जिले में एक नव दंपत्ति का जोड़ा रहता था। जिसकी शादी कोरोना काल के पहले वर्ष 2019 में हुई थी। महिला की उम्र 24 वर्ष की थी, वहीं पति की उम्र 26 वर्ष की थी। यह एक जिले की घटना है, जहां 7 दिसंबर को रात में एक ऐसी घटना हुई जिसमें सबको चौंका कर रख दिया। एक व्यक्ति जिसका नाम विनोद राजपूत है, वे अपनी पत्नी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। पत्नी के मना करने के बाद भी वह माना नहीं है और बौखलाई हुई पत्नी ने धारदार हथियार से पति के गुप्तांग को काट डाला।

घटना घटित होने के लगभग 5 दिन बाद पति ने जतारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद इस पूरे मामले की जानकारी सबके सामने आई। घटना होने के बाद विनोद ने तुरंत ही नजदीकी चिकित्सालय में अपना उपचार करवाया फिलहाल उसे राहत है।

हमेशा होती थी लड़ाई:

पति ने बताया कि, 2019 में उन दोनों की शादी हुई थी और शादी के कुछ महीने बाद से ही दोनों के बीच अनबन हमेशा बनी रहती थी। जिसका नतीजा यह हुआ कि, वह दोनों अलग रहने लगे थे। पिछले कुछ समय से उन दोनों ने फिर से एक साथ रहने का फैसला किया। सब कुछ थोड़ा-थोड़ा ठीक हो रहा था, तभी विनोद अपने पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए ज़ोर देने लगा। जिसके बाद पत्नी ने धारदार हथियार से उसके गुप्तांग को काट डाला। विनोद की शिकायत पर पुलिस निरीक्षक ने उसकी पत्नी के खिलाफ भादंसँ की धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया है एवं जांच प्रक्रिया जारी है।