शर्मनाक: हाफिज ने 8 साल के बच्ची संग किया दुष्कर्म, फिर दिलाई कुरान की कसम
पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजकर पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर, आरोपी को थाना पर ले जाया गया है।

मैनपुरी, Digital Desk: मैनपुरी(mainpuri news) के किशनी थाना क्षेत्र की एक मस्जिद में दुष्कर्म का मामला सामने आया। जहां दुष्कर्म का आरोप मस्जिद(girl raped in mosque by priest) के हाफिज पर लगाया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हाफिज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। साथ ही नाबालिक को मेडिकल के लिए भी भेज दिया गया है।
विस्तार:
आरोपी हाफिज मस्जिद(girl raped in mosque) में ही बच्चों को पढ़ाया करता था। लगभग 2:00 बजे दो नाबालिग बहने 6 एवं 8 साल की पढ़ाई करने के लिए मस्जिद गई। उनके साथ और भी बच्चे मौजूद थे, शाम को लगभग 4:00 बजे आरोपी ने अन्य बच्चों की छुट्टी कर दी। लेकिन दोनों बच्चियों को रोक लिया हाफिज ने कहा कि, वह बच्ची को और पढ़ाएंगे।
आरोपी ने छोटी बहन को मूंगफली देकर बाहर भेज दिया और दूसरे बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसके बाद हैवान हाफिज ने मासूम बच्ची को कुरान की कसम दिलाते हुए कहा कि, वह किसी को इस बारे में न बताएं। वहां से निकलने पर पीड़िता ने अपनी बहन को घटना के बारे में बताया तो बहन ने घर जाकर मामले की जानकारी अपनी अम्मी को दे दी। जिसके बाद अम्मी ने जानकारी मिलने के बाद हाफ़िज़ को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।