Mathura News: वरमाला के बाद दुल्हन की अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर की हत्या
वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि शायद प्रेम प्रसंग के चलते काजल की हत्या हुई है।

मथुरा, Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले (Mathura) में एक परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। जब जयमाल के समय कमरे में बैठी दुल्हन को एक अज्ञात व्यक्ति गोली मार कर भाग गया। लोगों का अनुमान है कि, प्रेम प्रसंग के चलते उस व्यक्ति ने दुल्हन की जान ली है। जो शायद उसका प्रेमी हो सकता है। फिलहाल दुल्हन की हत्या के बाद परिवार में सन्नाटा पसर गया है। वहीं दूल्हे वालों को भी इस बात पर भी विश्वास नहीं हो रहा है, सब लोग अवाक हो गए है।
पूरी घटना:
दरअसल, खुशबू राम की बेटी काजल की शादी हो रही थी काजल जयमल डालकर जैसे ही अपने कमरे के अंदर पहुंची, तभी गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने की आवाज से सब लोग घबरा गए और कमरे की तरफ गए। कमरे की तरफ गए तो देखा कि दुल्हन खून से लथपथ पड़ी थी। चारों तरफ जोर जोर से चीख पुकार होने लगी। लोगों ने डॉक्टर को बुलाया लेकिन तब तक काजल की मौत हो चुकी थी। शादी की खुशियां मातम में बदल गई थी।
आज प्रात: थाना नौहझील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुबारकपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान काजल पुत्री खूबीराम की गोली मारकर हत्या कारित करने की घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मथुरा द्वारा दी गयी बाइट। pic.twitter.com/O3ZEVX3VR1
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) April 29, 2022
यह भी पढ़े: Lucknow Viral News: लखनऊ में गाय के साथ किया अप्राकृतिक सेक्स, गिरफ़्तार
प्रेम प्रसंग का शक:
वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि शायद प्रेम प्रसंग के चलते काजल की हत्या हुई है। फिलहाल सब के ज़हन में यही बात है की अज्ञात ने काजल को गोली मारी और वहां से फरार हो गया। पुलिस को इस बात की सूचना दी गई है और पुलिस मौके की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है।