जयमाल के समय फ़ोन पर बतिया रहा था दूल्हा भड़क गई दुल्हन, दूल्हा-दुल्हन के परिवार के बीच हुआ विवाद
दुल्हन स्टेज पर जयमाल के लिए इंतजार करती रह गई, इंतजार का समय कुछ ज्यादा ही लंबा हो गया। लड़की पक्ष वाले लोग लगातार इंतजार कर रहे थे, लेकिन दूल्हा आने का नाम नहीं ले रहा था। बाद में पता चला कि दूल्हा किसी से फोन पर वार्तालाप कर रहा था।

भदोही में चोरी थाना के गांव में शनिवार को जयमाल के समय दूल्हे द्वारा लगातार काफी देर कर दी गई। दूल्हा मोबाइल फोन पर बात करने में रह गया, जिसके बाद लड़की पक्ष से विवाद हुआ और बारात बिना दुल्हन लिए लौट गई। दुल्हन स्टेज पर जयमाल के लिए इंतजार करती रह गई, इंतजार का समय कुछ ज्यादा ही लंबा हो गया। लड़की पक्ष वाले लोग लगातार इंतजार कर रहे थे, लेकिन दूल्हा आने का नाम नहीं ले रहा था। बाद में पता चला कि दूल्हा किसी से फोन पर वार्तालाप कर रहा था और उसकी बात खत्म ही नहीं हो रही थी। ऐसे में लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के बीच झड़प होने लगी, दोनों पक्षों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बारात को वापस लौटना पड़ा। जब बारात वापस लौटे तब जाकर विवाद शांत हुआ।
पुलिस ने सुलझाया विवाद:
जमाल के समय विवाद शुरू हुआ था, जो सुबह तक चला सुबह पुलिस आई और बिन दुल्हन विदाई पर विवाद खत्म हुआ। इसके पूर्व काफी देर तक विवाद का हल नहीं निकल पाया और बातचीत के दौरान आक्रोशित गांव के लोगों ने दूल्हे और परिजनों को सुबह तक बंधक बनाकर रख लिया। इस बात पर पुलिस को विवाद के बारे में सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर विवाद को खत्म कर आया।
लेकिन विवाद तब शांत हुआ जब बारात वापस लौट गई, जिसके बाद शादी की प्रक्रिया अधूरी रह गई और दुल्हन भी सोच रही होगी क्या होगा और दुल्हन भी यही सोच रहा होगा कि फोन पर बात करना उसे बहुत भारी पड़ा।