लुटेरी दुल्हन: सुहागरात में पति को बेहोश कर लाखों का माल लकेर फ़रार हुई दुल्हन, पुलिस में शिकायत दर्ज़
उत्तर प्रदेश अलीगढ़ से लुटेरी दुल्हन का एक मामला सामने आया, जिसमें एक दुल्हन ने एक 35 वर्षीय आदमी से शादी की। लेकिन सुहागरात के समय उसे नशीला दूध पिलाकर घर का सभी सामान लूट कर भाग गई।

कई साल से नहीं हुई थी युवक की शादी, शादी के बजाय हो गई बर्बादी।
उत्तर प्रदेश, Digital Desk: आज जो हम आपको वायरल कहानी सुनाने जा रहे हैं वह किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। अलीगढ़ से एक लुटेरी दुल्हन की कहानी सामने आई है, जिसमें लुटेरी दुल्हन ने एक आदमी से शादी की, लेकिन सुहागरात के दिन भी वह अपने पति के दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर लाखों का माल लूटकर भाग निकली।
क्या है मामला?
दरअसल अलीगढ़ के कस्बे दादों में यह परिवार रहता था, सबसे बड़ा पुत्र 35 वर्षीय हीरालाल की शादी नहीं हुई थी। लेकिन उसके छोटे भाई कन्हैयालाल की शादी हो चुकी थी। एक दिन हीरालाल अपने परिवार वालों को कस्बे में खबर पहुंचाई कि, उसकी शादी तय हो गई है कृपया करके वह ₹1,25000 लेकर गाज़ियाबाद चले आए। परिवार को उसने दो तस्वीरें भेजी थी, जिसमें उन्होंने लड़की को पसंद कर लिया। जबकि नकली साढू भाई उसे खूब टोपी पहनाते जा रहा था। कन्हैयालाल किसी तरह गांव वालों से उधार पैसे लेकर 1.25 लाख रुपए लिए दिल्ली पहुंचा। वहां गाजियाबाद में उन्होंने दुल्हन के लिए ज़ेवर,मिठाई और साड़ी खरीदी और कोर्ट मैरिज के लिए पहुंच गए।
कोर्ट मैरिज के पहले कन्हैया लाल ने हीरालाल के फ्रॉड साडू भाई को लॉक रुपए भी थमा दिए। अब कोर्ट में हीरालाल ने युवती से शादी कर दी और दोनों की कोर्ट मैरिज संपन्न हुई।
पेट दर्द का बहाना:
वे लड़की को अपने गांव ले गए और पूरे रीति-रिवाज के साथ लड़की का स्वागत अपने घर में किया। लड़की ने भी अपने चालाकी से परिवार वालों का दिल जीत लिया, जिसके बाद उन्हें लड़की पर पूर्ण विश्वास हो गया। घर में गीत-संगीत का प्रोग्राम हो रहा था, लड़की का गृह प्रवेश कराया गया और वह इस शादी से बहुत खुश थे। लेकिन शादी के अगले दिन लड़की ने अपना खेल रचा, सुहागरात के समय लड़की ने पेट दर्द का बहाना बनाया और दूल्हे के दूध में नशीली दवाई मिला दी इसके बाद पति बेसुध सो गया और मौका पाते ही लड़की सभी जेवर एवं कीमती सामान चुराकर घर से भाग गई।
पुलिस में शिकायत:
कन्हैया लाल ने अपनी भाभी के खिलाफ चोरी करने एवं घर से भाग जाने की खबर पुलिस में लिखाई। जिसके बाद पुलिस अब मामले की कार्यवाही कर रही है।