Viral Video: गोबर खाते हुए MBBS Doctor का वीडियो वायरल, बोलें कम होता है गोबर खाने से Radiation
करनाल में रहने वाले एमबीबीएस डॉक्टर मनोज मित्तल का गोबर खाते हुए वीडियो वायरल।

वायरल वीडियो में गोबर खा रहे हैं डॉक्टर मनोज मित्तल, कहां गर्भवती महिलाओं के लिए है रामबाण इलाज।
Digital Desk: करनाल में रहने वाले एक एमबीबीएस डॉक्टर मनोज मित्तल का एक वीडियो पिछले साल बड़ा तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने गोमूत्र पीते हुए और गोबर खाते हुए उसके फायदे बताए थे। हाल ही में मनोज मित्तल ने गोबर खाने के कई और तर्क लोगों को बताएं।
डॉक्टर साहब का कहना है कि गर्भवती महिलाओं डिलीवरी के समय अगर गाय के गोबर का रस पीना चाहिए, तो डिलीवरी नॉर्मल होने के चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं गाय के गोबर से कई बीमारियां ठीक होने का दावा डॉक्टर साहब ने किया है। आपको बता दें कि, डॉक्टर मनोज मित्तल करनाल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर है और उनका स्वयं एक अस्पताल भी करनाल में ही स्थित है।सादा जीवन उच्च विचार-
डॉ मनोज मित्तल केवल फ़र्श सोते हैं और उन्होंने कभी भी पंखा या किसी एसी का प्रयोग आज तक नहीं किया। डॉक्टर मित्तल का कहना है कि गाय के गोबर में 28% तक ऑक्सीजन होता है, जो आपकी सेहत को सही रखता है। वैसे तो डॉक्टर मनोज चाइल्ड स्पेशलिस्ट है, लेकिन आयुर्वेद में उनकी बड़ी रूचि है। उनका कहना है कि भारत का राष्ट्रीय पशु गाय माता ही होनी चाहिए। भारत का राष्ट्रीय पशु कभी भी हिंसक नहीं होना चाहिए, गाय से मिलने वाले पदार्थ का हिस्सा मानव जाति के लिए बहुत कीमती है।
Dr. Manoj Mittal MBBS MD's prescription. Via @ColdCigar pic.twitter.com/SW2oz5ao0v https://t.co/Gzww80KiSs
— Rofl Gandhi 2.0 🚜🏹 (@RoflGandhi_) November 16, 2021
माँ भी खाती हैं गाय का गोबर:
डॉ मनोज ने कहा कि उनकी माता तो एकादशी के व्रत के दिन गोबर खाती थी। डॉक्टर साहब ने कहा कि अगर हम गाय का गोबर खाते हैं तो हमारा मन और तन दोनों पवित्र हो जाते हैं, हमारी आत्मा पवित्र हो जाती है और यह हमारे गर्भ में चला जाए तो पूरा शरीर शुद्ध हो जाता है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को भी गाय का गोबर खाने की सलाह दी, क्योंकि उनके नौ भाई-बहन है और उनकी माता ने गाय का गोबर खाया हैं और उसके कारण 9 भाई बहनों की डिलीवरी नॉर्मल हुई थी। उनका मानना है कि गाय का गोबर खाने से डिलीवरी नॉरमल होती है और ऑपरेशन की जरूरत कभी नहीं पड़ती।
वायरल वीडियो में लोग कई तरह से अपने रिएक्शन दे रहे थे। कुछ लोगों ने तो डॉक्टर मनोज मित्तल की डिग्री पर ही सवाल उठा दिया, तो ऐसे में कई लोग उनकी बात से सहमत भी हैं।