Earthquake: 7.7 की भूकंप तीव्रता से थर्राया Indonesia, सुनामी के लिए दी गई चेतावनी

इंडोनेशिया में अर्थक्वेक आने की वजह से मंगलवार को सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। सुनामी की वजह से हजार किलोमीटर तक तटों के पास खतरनाक लहरें उठने की आशंका है।

 
image source : wall street journal
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप।

नई दिल्ली, Digital Desk: पूर्वी इंडोनेशिया को मंगलवार को 7.7 की तीव्रता से भूकंप का सामना करना पड़ा। इसके बाद तत्काल प्रभाव से सुनामी की चेतावनी तो जारी कर दी गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप 3:20 जीएमटी पर फ्लोर्स से सागर में 18 किलोमीटर की गहराई पर मौमेर शहर के लगभग 100 किलोमीटर उत्तरी में आया था।

सुनामी की चेतावनी:

पूरी इंडोनेशिया में मंगलवार को 7.7 की तीव्रता से भूकंप महसूस किया गया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। यह भूकंप देश के पूर्वी तट पर आया था, जबकि भारत पश्चिम में है ऐसे में भारत पर सुनामी का असर पड़ने की आशंका कम है। पेसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने बताया कि, भूकंप केंद्र में हजार किलोमीटर तक तटों के पास खतरनाक की लहरें उठने की आशंका है। कोस्ट के पास लहरों की वजह से लोग सड़कों पर इधर-उधर भागते हुए दिख रहे थे।

पहले भी आ चुका है भूकंप:

इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आता रहता है, यहां ज्वालामुखी विस्फोट भी आम बात है। क्योंकि यह प्रशांत क्षेत्र में रिंग ऑफ फायर में आता है, इसीलिए भुगभीर्य हलचल यहां पर तेज होती हैं। इंडोनेशिया में सबसे बड़ा भूकंप 26 दिसंबर 2004 को आया था जिसकी तीव्रता 9.1 थी। इस भूकंप के कारण इतनी तेज लहरें उठी कि, पड़ोसी देश में लगभग 220000 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई। अकेले इंडोनेशिया में आंकड़ा 170000 से भी ज्यादा का था। भारत में भी यह लहरे पहुंची थी और अंडमान और निकोबार सहित पूर्वी तट पर भारी नुकसान हुआ था। यह अब तक का सबसे भीषण भूकंप था।