Miss Universe 2021: भारत की हरनाज कौर संधू के सर पर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, 21 साल बाद मिला भारत को यह खिताब
चंडीगढ़ की बेटी हरनाज संधू मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी हैं। 21 वर्ष बाद भारत की किसी महिला को यह खिताब मिला है।

कभी कम वजन को लेकर रहती थी परेशान।
नई दिल्ली, Digital Desk: मिस यूनिवर्स 2021 का ताज चंडीगढ़ की बेटी हरनाज संधू को मिला है। यह खबर सुनते ही उनके परिवार एवं पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया है। 70 वें मिस यूनिवर्स प्रेजेंट का कंपटीशन 12 दिसंबर को इजरायल में हुआ। इस प्रतियोगिता में 75 से ज्यादा खूबसूरत एवं प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था। लेकिन 3 देशों की महिलाओं ने जगह बनाई और इसमें एक भारत की बेटी भी थी। साउथ अफ्रीका और पैराग्वे की महिलाओं को हराते हुए संधू ने विश्व सुंदरी का खिताब जीत लिया है। हरनाज़ संधू ने प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले बताया कि उनकी सफलता में उनकी मां का काफी सहयोग रहा है। साथ ही कई सारी कठिनाइयों और संघर्ष का सामना करते हुए एवं सकारात्मक मानसिकता रखते हुए और कड़ी मेहनत करते हुए उन्होंने इस खिताब को जीता है।
FINAL STATEMENT: India. #MISSUNIVERSE
— Miss Universe (@MissUniverse) December 13, 2021
The 70th MISS UNIVERSE Competition is airing LIVE around the world from Eilat, Israel on @foxtv pic.twitter.com/wwyMhsAyvd
कम वज़न को लेकर काफी परेशान:
हरनाज संधू ने बताया कि शुरुआत में वे अपने शरीर और कम वजन को लेकर काफी परेशान रहती थी। तनाव के कारण उन्हें नींद नहीं आती थी, लेकिन उन्होंने बताया कि उन्हें अभिनय पसंद है और अगर भविष्य में उन्हें कभी ऐसा मौका मिला तो वह फिल्म में जरूर काम करना चाहेंगी।
चंडीगढ़ की बेटी:
हरनाज़ संधू चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने शिवालिक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है और वही के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज से पढ़ाई पूर्ण की है। वैसे वह मूल रूप से गुरदासपुर की हैं। 21 वर्ष की हरनाज़ संधू मॉडलिंग के साथ तैराकी, घुड़सवारी, अभिनय और नृत्य में भी रुचि रखती हैं। हरनाज संधू ने 2 पंजाबी फिल्म में भी काम किया है, जो बनकर तैयार है और जल्द ही रिलीज होगी।
21 साल बाद मिला भारत को खिताब:
इससे पहले यह खिताब बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता को मिला था और अब 21 वर्ष बाद यह खिताब चंडीगढ़ की हरनाज़ कौर संधू को मिला है।