क्या सच हो जाएगी Nostradomus की 2022 वाली भविष्यवाणी, पृथ्वी का होगा सर्वनाश?

फ्रांस के मशहूर Nostradomus ने यह भविष्यवाणी की थी कि 2022 में दुनिया का बहुत बड़ा नुकसान होगा।

 
image source ; aaj tak
अंत में उन्होंने यह भविष्यवाणी की है कि साल 2022 में फ्रांस के ऊपर एक बड़ा संकट आने वाला है।

Digital Desk: माइकल डी नास्त्रेदमस फ्रांस में काफी मशहूर है, उन्होंने दुनिया से संबंधित कई सारी किताबें लिखी हैं। अपनी किताबों में नास्त्रेदमस ने लगभग हर एक चीज का वर्णन किया है एवं हमें भविष्य के प्रति भी उन्होंने संकेत दिया है। उन्होंने 2012 में यह संकेत दिया था कि पृथ्वी का सर्वनाश हो जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, अब उनकी एक भविष्यवाणी के अनुसार साल 2022 पूरी पृथ्वी के लिए एक खतरा बन सकता है।

क्या होगा 2022 में?

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार साल 2022 का लोगों के लिए काफी डरावना होने वाला है। उनकी भविष्यवाणी के अनुसार 2022 में तबाही देखने को मिल सकती है। उनके अनुसार इस भविष्यवाणी में 2022 में अधिक नुकसान हो सकता है, अपनी भविष्यवाणी में उन्होंने बताया पृथ्वी पर यह नुकसान asteroids के कारण हो सकता है। नास्त्रेदमस ने बताया कि एस्ट्रॉयड का समंदर में गिरने की वजह से एक भयानक लहर उठेगी, जिसका भार धरती भी नहीं सह पाएगी और समुद्र के जलस्तर में वृद्धि होने के वजह से इस दुनिया को भारी नुकसान होने वाला है।

महँगाई: देश और विदेश में बढ़ती हुई महंगाई को देखकर हम यह तो कह सकते हैं कि, उनकी है भविष्यवाणी शत प्रतिशत सच है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में यह भी बताया कि महंगाई बेकाबू हो जाएगी। तेजी से अमेरिकी डॉलर नीचे गिरेगा और साल 2022 में लोग सोने, चांदी और बिटकॉइन को ही संपत्ति के रूप में बनेंगे। लोग इसी में ज्यादा पैसा निवेश करेंगे जो धरती को तबाह कर देगी।

परमाणु बम: परमाणु बम पर नास्त्रेदमस ने कहा कि साल 2022 में परमाणु बम फटने से भी जल का परिवर्तन होगा। इसके साथ ही पृथ्वी की स्थिति में कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे।

अंधकार से भरा होगा 2022:

नास्त्रेदमस ने बताया कि साल 2022 में इतनी तबाही होगी, जिसके बाद पूरा 2022 अंधेरे में ही बीतेगा। हालांकि उन्होंने बताया कि तबाही के बाद शांति आ जाएगी और पहले 72 घंटे के लिए दुनिया अंधेरे में रहेगी। पतझड़ के मौसम में पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है, कई देशों के बीच लड़ाई भी समाप्त हो सकती है। दुनिया 3 दिन अंधेरे में रहेगी, जिसके बाद आधुनिक जीवन समाप्त हो जाएगा।

अंत में उन्होंने यह भविष्यवाणी की है कि साल 2022 में फ्रांस के ऊपर एक बड़ा संकट आने वाला है। दुनिया में सबसे बड़ा तूफान फ्रांस में आएगा और ऐसी तबाही को मचा कर रख देगा, जो लोगों को सदियों तक याद रहेगी। इस वजह से दुनिया में कई सारे इलाकों में आग, सूखापन और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होगी। अंत में उन्होंने साल 2022 में यह बताया कि भुखमरी अपनी चरम सीमा पर होगी।