Surya Grahan 2022: 30 अप्रैल को पड़ेगा सूर्य ग्रहण, जानिए इससे संबंधित सभी बातें

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल यानी वैशाख अमावस्या के दिन लगने जा रहा है।

 
image: get wallpaper.com
रात 12:15 मिनट पर सूर्य ग्रहण शुरू होकर 1 मई रविवार को सुबह 04:07 बजे तक रहेगा।


उत्तर प्रदेश, Digital Desk: भारत में सूर्य ग्रहण को लेकर कई सारी धार्मिक मान्यताएं हैं, जिसपर हर एक व्यक्ति के अलग-अलग विचार है। सूर्य ग्रहण के आते ही लोग काफी सचेत हो जाते हैं ऐसे में लोगों को पता है कि इस दिन क्या नहीं करना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन आप क्या कर सकते हैं जिससे आपको फायदा हो। हमेशा से ही यह विषय लोगों की उत्सुकता का कारण बना रहता है। ज्योतिषशास्त्र के लिए (Astrologers) सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक बड़ा ही दिलचस्प टॉपिक होता है।

30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण:

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल यानी वैशाख अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि को ही लगता है। सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आने के कारण हमें सूर्य दिखाई नहीं देता और इसी को हम सूर्य ग्रहण बोलते है।

सूर्य ग्रहण का समय:

30 अप्रैल शनिवार को रात 12:15 मिनट पर सूर्य ग्रहण शुरू होकर 1 मई रविवार को सुबह 04:07 बजे तक रहेगा। बता दें कि यह सूर्य ग्रहण न सिर्फ भारत (India) में बल्कि अटलांटिक, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से और प्रशांत महासागर में भी दिखेगी।

यह भी पढ़ें: Money Dream Tips: सपने में सोते समय पैसा देखने का क्या होता है मतलब? पढ़े पूरी ख़बर

क्या करें?

• सूर्य ग्रहण के दिन खाने की चीजों पर तुलसी (Tulsi) डालने से खाना दूषित नहीं होता है।

• साथ ही आप भगवान सूर्य (Lord Sun) की उपासना के लिए मंत्र-जाप या पाठ आदि भी कर सकते है। मंत्रों का जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती हैं।

• खास बात यह है कि, इसके साथ ही धन लाभ, शांति और सिद्धि के लिए भी मंत्रों का जाप कर सकते है।