Money Tips: करें यह आसान उपाए, माता लक्ष्मी स्वयं चलकर आएंगी आपके द्वार

हिंदू धर्म शास्त्रों में शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने से उनकी आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

 
image: youtube
कोई व्यक्ति धन से जुड़ी परेशानियों से घिरा हुआ है तो ऐसे व्यक्ति को शुक्रवार के दिन माता महालक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए।


उत्तर प्रदेश, Digital Desk: बहुत से लोग अपने जीवन में मेहनत करने के बाद भी वह ऊंचाइयों नहीं हासिल कर पाते जो उन्हें सच में मिलनी चाहिए। कुछ लोग धन कमाते तो है, लेकिन यह धन उनके पास ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता और वह कंगाल हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाए तो माता लक्ष्मी की कृपा आप पर जरूर बनेगी और माता स्वयं आपके द्वारा कर आपकी झोली खुशियों से भर देंगी।

खास उपाए:

हिंदू धर्म शास्त्रों में शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने से उनकी आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

यह भी पढ़े: Gayatri Mantra Tips: क्या होते है गायत्री मंत्र के फ़ायदे

• शुक्रवार के दिन काली चीटियों को शक्कर खिलाने से रुके हुए काम बनते है। यदि किसी व्यक्ति का कोई काम बहुत लंबे समय से अटका हुआ है, तो ऐसे व्यक्ति को 11 शुक्रवार काली चीटियों को शक्कर के दाने डालना शुभ माना जाता है।

• शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के पश्चात 3 कन्याओं को घर में आमंत्रित करके उन्हें खीर खिलानी चाहिए। इसी के साथ इन कन्याओं को पीले रंग के वस्त्र और सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा देकर विदा करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

• ऐसा माना जाता है कि कोई व्यक्ति धन से जुड़ी परेशानियों से घिरा हुआ है तो ऐसे व्यक्ति को शुक्रवार के दिन माता महालक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए।

• धन लाभ के लिए लाल रंग के वस्त्र में सवा किलो चावल रखकर ‘ओम श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का पांच माला जाप करें, और फिर इस पोटली को अपने धन स्थान या तिजोरी में रख दीजिए।

• शुक्रवार के दिन यदि कोई व्यक्ति माता लक्ष्मी की पूजा में मां को कमल या गुलाब का फूल अर्पित करता है। तो ऐसे व्यक्ति के घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है और तरक्की के योग भी बनने लगते हैं।