Chatth Puja 2021: आज से शुरू हो रहा है छठ का महापर्व, जानिए छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

छठ महापर्व इस बार 8 नवंबर 2021 से 11 नवंबर 2021 तक होगा। 8 नवंबर से नहाए-खाए के साथ यह पर्व शुरू होगा एवं सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद यह पूजा संपन्न होगी।

 
image source : the quint

आज से शुरू हो गया है Chatth Puja का महापर्व

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: छठ पूजा के महापर्व का महत्व बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश में बहुत पाया जाता है। इस पर्व के दौरान महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं, अपने परिवार एवं बच्चों की सुख समृद्धि की कामना करती हैं। इस पर्व के दौरान महिलाएं छठ माता एवं सूर्य देव की पूजा करती हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस बार छठ पूजा का महापर्व 8 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो 11 नवंबर की सुबह संपन्न होगा।

8 नवंबर 2021:

छठ महापर्व की शुरुआत नहाए-खाए से शुरुआत होती है एवं इसे पूजा का पहला दिन माना जाता है। इस दिन व्रत रखने वाले लोग घर को साफ सुथरा करके एकदम पवित्र बना देते हैं। इसके अलावा प्रसाद बनाने के लिए रखे सामान को भी पवित्र स्थान पर रखते हैं, इस दिन सात्विक आहार लिया जाता है।

9 नवंबर 2021:

खरना छठ महापर्व का दूसरा दिन होता है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ता है। इस दिन व्रत रखा जाता है और व्रत रखने वाले लोग रात को पूजा करने के बाद गुड़ से बनी हुई खीर खाकर 36 घंटों का निर्जल व्रत रखते हैं। इसी दिन छठ पूजा का प्रसाद भी तैयार किया जाता है।

10 नवंबर 2021:

छठ महापर्व के तीसरे दिन का सबसे बड़ा महत्व होता है। इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, 10 नवंबर को सूर्यास्त का समय 5:30pm होगा।

11 नवंबर 2021:

यह छठ महापर्व का अंतिम दिन होगा, इसका निर्धारण कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के आधार पर होगा। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं एवं चना घोंटकर अपना उपवास तोड़ती हैं, 11 नवंबर को सूर्योदय 6:41pm पर होगा।

मिर्ज़ापुर ऑफिशियल परिवार की तरफ से आप सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई। हम सबके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।