Sumit Antil Gold Medal: भारत का पैरालिम्पिक्स में शानदार प्रदर्शन, भाला फेंक में सुमित अंतिल ने जीता गोल्ड मेडल


टोक्यो पैरालिम्पिक्स के छठे दिन भारत के सुमित अंतिल ने जीता गोल्ड मेडल।

 
image source : tokyo 2020 india twitter
भाला फेंक में भारत का तीसरा पदक।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क: टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। जहां हम अविना (10मीटर शूटिंग) के गोल्ड मेडल जीतने की खुशी मनाई रहे थे।

वहीं एक दूसरी अच्छी खबर सुनने को मिली। टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत के जैवलिन थ्रोवर सुमित अंतिल ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और उन्होंने गोल्ड मेडल जीता।

सुमित ने सोमवार को पुरुषों F64 वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता। सुमित की इस जीत के बाद भारत के मेडल की संख्या 7 हो गई है।

 सुमित ने 68.55 दूर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल जीता। यही नहीं सुमित का यह थ्रो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है। कुल मिलाकर टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है।