Arun Lal Marriage: 66 वर्षीय अरुण लाल करेंगे अपनी 38 वर्षीय मित्र से शादी
66 साल के अरुण लाल लंबे समय से बुलबुल के साथ रिलेशनशिप में हैं।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: आप सब ने भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल (Arun Lal) को कभी क्रिकेट खेलते हुए देखा होगा या फिर कभी क्रिकेट मैच के लिए कमेंट्री करते रहे देखा होगा। फ़िलहाल अरुण लाल बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य हैं। अरुण चर्चा का विषय इसलिए बने हुए हैं, क्योंकि वे अपनी से कम उम्र की एक 38 वर्षीय महिला के साथ शादी करने जा रहे हैं।
2 मई को शादी:
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल 2 मई 2022 को एक निजी समारोह में अपने लंबे समय की मित्र, पेशे से शिक्षक, बुलबुल साहा के साथ शादी के 7 फेरे लेंगे। अरुण लाल इस समय बंगाल की रणजी टीम के कोच हैं और 66 साल के अरुण लाल लंबे समय से बुलबुल के साथ रिलेशनशिप में हैं। अरुण लाल की यह दूसरी शादी होगी। खास बात यह है कि अरुण की पहली पत्नी के मंजूरी के बाद अरुण दूसरी शादी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: पुलिस को देख भागे दूल्हे वाले, बिन खाने खाए भागे बाराती
मीडिया खबरों से पता चलता है कि,
"अरुण लाल ने कुछ समय पहले 38 वर्षीय बुलबुल से सगाई की थी, और दोनों अगले महीने इसे आधिकारिक रूप से पति-पत्नी हो जाएंगे। आपसी सहमति के बाद अरुण लाल ने अपनी पहली पत्नी रीना को तलाक दे दिया था, लेकिन रीना की बीमारी के चलते अरुण लाल काफी समय से उनके साथ रह रहे हैं। यह भी कहा जाता है कि दोनों शादी के बाद भी अरुण बीमार रीना की देखभाल करेंगे।"
न्यूज़ चैनल न्यूज18 बंगाली की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पूर्व क्रिकेटर ने अपनी पहली पत्नी से सहमति ली है और उसके सहमत होने के बाद ही बुलबुल के साथ दूसरी शादी करने का निर्णय लिया है। उनके शादी समारोह के इनविटेशन की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है, जिससे पता चलता है कि दोनों कोलकाता के पीयरलेस इन में शादी के बंधन में बंधेंगे।